हिन्दुस्तान, जून 27 -- हरिद्वार नगर निगम में हुए चर्चित जमीन घोटाले में विजिलेंस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। आरोपी आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी सहित 10 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होते ही विजिलेंस की आठ अलग-अलग टीमों ने कोर्ट के सर्च वारंट के आधार पर तीन राज्यों में आरोपियों के आवासों पर छापे मारे। हरिद्वार नगर निगम ने अपने लिए किसानों की जमीन खरीदी थी। यह कृषि जमीन थी। जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये थे। तत्कालीन अधिकारियों ने कुछ दिन में जमीन का भू-उपयोग कृषि से आवासीय कर दिया। इसके बाद इसकी कीमत 54 करोड़ रुपये हो। भू-उपयोग बदलते ही एक दिन में किसानों से एग्रीमेंट कर जमीन खरीद ली गई। यह भी पढ़ें- प्रशासन को 2 दिन की मोहलत देकर पांवटा लौटे निहंग, चेतावनी भी दे डाली विजिलेंस जांच हुई तो के...