हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2 IAS पर गिरी गाज, SDM की वेतनवृद्धि रोकी गई
देहरादून, जून 20 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सीएम धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार नगर निगम के जमीन घोटाले के आरोपी तत्कालीन नगर आयुक्त आईएएस वरुण चौधरी को बर्खास्त करने की संस्तुति कर दी। चौधरी के साथ ही तत्कालीन डीएम कमेंद्र सिंह के खिलाफ दीर्घ शास्ति यानि मेजर पनिशमेंट की कार्रवाई का निर्णय किया गया है। इसके तहत सिंह का डिमोशन या उन्हें बर्खास्त तक किया जा सकता है। इन दो अधिकारियों के साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह के विरुद्ध परनिंदा प्रविष्टि दर्ज करते तीन वेतन वृद्धियां रोकी जा रही हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होने की वजह से दोनों अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को संस्तुति भेजी जा रही है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.