मुजफ्फर नगर, मई 17 -- छपार। गांव बसेडा में रविवार को आर्य समाज मंदिर में भाकियू की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो गए, विद्युत अधिकारियों के द्वारा भी किसानों का शोषण किया जा रहा है, विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों को चक्कर कटाए जा रहे है। सरकार के द्वारा स्मार्ट मीटरों को थोपा जा रहा है, जो सरासर गलत है, किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नही लगने दिए जाएंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से हरिद्वार में जून में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष मोनू प्रधान ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मनीष अहलाव...