हरिद्वार, जून 25 -- गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आए युवक का एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की तलाश में जुटी पुलिस को सफलता नहीं मिलने पर अब गुमशुदगी के मामले को अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मोदीनगर, गाजियाबाद निवासी आजाद कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका भाई विकास कश्यप 19 मई को अपने परिचित रीतू के साथ हरिद्वार आया था। दोनों दोपहर में ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे और हाथी पुल के पास एक खाली स्थान पर ठहरे थे। बताया गया कि रात के समय दोनों वहीं रुके हुए थे। रीतू के अनुसार जब उसकी नींद खुली तो विकास वहां मौजूद नहीं था। उसने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में वह गाजियाबाद लौट गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के हरिद्वार...