हरिद्वार ग्रामीण में वोट काटने का आरोप, विधायक अनुपमा रावत बोलीं फार्म 7 का हो रहा दुरुपयोग
हरिद्वार, अगस्त 11 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाया है कि विधानसभा क्षेत्र में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फार्म सात का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि खासतौर पर एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ लोग जानबूझकर वोटरों के नाम कटवा रहे हैं। मंगलवार को प्रेस वार्ता में विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि यदि इस पर तत्काल रोक नहीं लगी तो वह जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर धरना देंगी और विधानसभा में भी मामला उठाएंगी। अनुपमा रावत ने बताया कि छह अगस्त को एक मतदाता का नाम हटाने के लिए फार्म सात भरा गया, जबकि संबंधित मतदाता उसी मतदान केंद्र के क्षेत्र में निवास करता है और पूर्व में कई बार मतदान कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सात अगस्त को 126, आठ अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.