हरिद्वार गंगा नदी में नॉनवेज बिरयानी फेंकने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज
देहरादून, मई 22 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंगा में नॉनवेज बिरयानी फेंकने का मामला सामने आया है। हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारी ने दो युवकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और शहर का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर मुकदमा दर्ज कराया है। मामले का वीडियो भी बनाए जाने का दावा किया गया है। हिंदू क्रांति दल से जुड़े चरन जीत पाहवा ने कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई 2026 की रात दुर्गा विहार के पास दो युवक बाइक नीले रंग का ड्रम लेकर पहुंचे और उसमें भरी नॉनवेज बिरयानी गंगा में डालने लगे। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरोप लगाया गया है कि आरोपी इस तरह की हरकतें रोज करते हैं, जिससे मां गंगा का अपमान हो रहा है और धार्मिक भावनाओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.