नई दिल्ली, जुलाई 22 -- उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को इन परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य महाकुंभ-2027 और कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार की तैयारियों को मजबूत करना, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाना और शहर के आधारभूत ढांचे का विस्तार करना है। सरकार के अनुसार, उत्तराखंड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) के माध्यम से संचालित इन परियोजनाओं से हर वर्ष हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन, व्यापार और स्थानीय सेवा क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा। हरिद्वार में आ...