हरिद्वार को 4-1 से हराकर दून पुलिस 12वीं बार बनी वॉलीबॉल चैंपियन
देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की 24वीं प्रादेशिक एवं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दून पुलिस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम किया है। फाइनल मुकाबले में मेजबान हरिद्वार पुलिस को 4-1 से करारी मात देकर देहरादून पुलिस ने इस खिताब पर 12वीं बार कब्जा जमाया है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने सभी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई है। हरिद्वार के रोशनाबाद में 9 से 11 अप्रैल तक इस राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पीएसी वाहिनियों की कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया और खिताब के लिए जोर आजमाइश की। हेड कांस्टेबल पंकज कुमार की कप्तानी में उतरी देहरादून जनपद की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का मुजाहिरा किया।इस चैंपियन टीम के दल में टीम मैनेजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.