हरिद्वार को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी बनाएंगे: मुख्यमंत्री
हरिद्वार, जुलाई 21 -- हरिद्वार, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शिलान्यास तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से परियोजनाओं को पूरा कर जनता को समर्पित करने की कार्य संस्कृति पर विश्वास करती है। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को अलकनंदा होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत करीब 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार गंगा कॉरिडोर की 235 करोड़ की परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.