हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। जिले में पीएम पोषण योजना के तहत संचालित मदरसों की जांच में बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जिले के 131 मदरसों की प्रारंभिक जांच में 23 मदरसे संदेह के घेरे में आ गए हैं, जबकि 11 मदरसों में पीएम पोषण योजना का संचालन बंद मिला। जांच के दौरान कई मदरसों में छात्र संख्या, उपस्थिति और हिसाब-किताब में गड़बड़ियां सामने आने पर प्रशासन ने मार्च और अप्रैल माह की धनराशि पर रोक लगा दी है। मामले में अब विस्तृत जांच की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में संचालित मदरसों की जांच तेज कर दी गई है। हरिद्वार जिले में प्रशासन ने मदरसों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, जिसमें कई मदरसों में अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान संदिग्ध मिले मदरसों के मार्च और अप्रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.