हरिद्वार, फरवरी 3 -- सप्तऋषि इलाके के एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 66 वर्षीय अन्ना चौहान निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई। वह 17 सदस्यीय दल के साथ हरिद्वार आई थी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह अचानक अन्ना चौहान की तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके जरिए महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल स्टाफ और महिला के साथ आए दल के सदस्यों से भी पूछताछ की। बाद में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, असल कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। बेटी लंदन में डॉक्टर, परिजनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.