देहरादून, सितम्बर 29 -- हरिद्वार। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में 14 सितंबर को हुई बाइक मकेनिक हैप्पी (28) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खून लगी शर्ट बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शान्तरशाह निवासी हैप्पी की पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर इस्तकार उर्फ इस्तयाक (24) निवासी शान्तरशाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंज...