हरिद्वार के हाईवे पर अतिक्रमण की निगरानी ड्रोन से होगी
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ अब प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। राजमार्गों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा और अतिक्रमण, अवैध पार्किंग तथा सड़क की खामियों को चिह्नित कर संबंधित विभाग संयुक्त अभियान चलाएंगे। भारी वाहनों को सड़क और शोल्डर पर खड़ा करने पर भी प्रभावी रोक लगाई जाएगी। दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैकस्पॉट का उपचार कराने के साथ टोल फ्री हेल्पलाइन 1033 को भी प्रभावी बनाया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यालय में हुई जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसमें उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.