हरिद्वार, जुलाई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम की मेयर किरन जैसल ने शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा और सचिव नितेश झा से मुलाकात कर हरिद्वार के दीर्घकालिक विकास और आगामी कांवड़ व कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने शहर के लिए विशेष विकास पैकेज और लंबित योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग उठाई। बैठक में जैसल ने कहा कि हरिद्वार देश और दुनिया की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्षभर लाखों श्रद्धालु आते हैं, जबकि कांवड़ और कुंभ मेले के दौरान करोड़ों लोगों का आगमन होता है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए शहर की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और कुम्भ-2027 तैयारियों के लिए Rs 495 करोड़ मंजूर किए बैठक में सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, प्रमुख मार्गों ...