हरिद्वार के लिए वाया लोहरदगा ट्रेन चलाने को लिखा पत्र
रांची, अगस्त 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची से ऋषिकेश-हरिद्वार के बीच वाया लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, डेहरी ऑन सोन, वाराणसी, अयोध्याधाम, बरेली होते हुए द्वि-साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने की मांग की गई। इस संबंध में दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने महाप्रबंधक एके जैन को पत्र लिखा है। लिखा है कि वर्तमान में रांची से लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हरिद्वार जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के लिए सीधी रेल सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। ट्रेन शुरू होने से रांची का सीधा रेल संपर्क कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक नगरों से स्थापित हो जाएगा। साथ ही बरेली जैसे प्रमुख व्यापारिक व सांस्कृतिक केंद्रों से रांची का सीधा जुड़ाव होने से व्यापार, पर्यटन व सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.