हरिद्वार के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
रांची, अगस्त 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कांवरिया संघ बेड़ो के बैनर तले कांवरियों का दल रविवार दोपहर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कांवरियों ने महादानी बाबा की पूजा-अर्चना कर दरबार में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बोल बम और महादानी बाबा के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। जत्थे का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र पाठक ने बताया कि सभी कांवरिए एक साथ हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद ऋषिकेश, गंगोत्री और यमुनोत्री में जलाभिषेक करेंगे और फिर वापस लौटेंगे। महादानी सत्संग समिति के संरक्षक महावीर गोप ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। जत्थे में देवानंद सिंह, सूरज सिंह, राजू भगत, राजू महतो, रमेश महतो, कुलदीप गोप, रितेश्वर गोप, किशुन गोप, पारस गोप और शंकर गोप समेत अन्य कांवरिए शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.