अमरोहा, जुलाई 28 -- सावन कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अमरोहा डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली समेत अन्य मार्गों पर चलने वाली कुछ बसों को हटाकर हरिद्वार के लिए चलाया जाएगा। रोजाना 15 से 20 बसों को हरिद्वार के लिए संचालित किया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। रोडवेज अफसरों का दावा है कि हरिद्वार के लिए बस संचालन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शिव भक्तों के डिपो पहुंचते ही बसें हरिद्वार के लिए संचालित कर दी जाएंगी। 30 जुलाई से सावन कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। जिले में पूरे सावन माह कांवड़ यात्रा चलती है। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा: सुरक्षा, सेवा और ट्रैफिक प्रबंधन की फिर होगी अग्निपरीक्षा 11 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिवभक्त हरिद्वार स...