हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला और घाट क्षेत्रों से हटा अतिक्रमण, 120 अस्थायी कब्जों पर कार्रवाई
देहरादून, जून 24 -- हरिद्वार। नगर निगम की टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र एवं आसपास के घाटों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए करीब 120 अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। अभियान के दौरान निगम की टीम ने अवैध रूप से लगाए गए खोखे, टीन शेड, ठेलियां और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाने के साथ ही अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया।
अभियान का नेतृत्व नगर निगम की यह कार्रवाई नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रमुख आदित्य तेश्वर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि रोड़ीबेलवाला एवं घाट क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे अस्थायी अतिक्रमणों के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए अभियान चलाकर सार्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.