हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला में मिली महिला की हुई थी हत्या, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
देहरादून, जुलाई 8 -- हरिद्वार। दस दिन पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के आस्था पथ के पास झाड़ियों में मिले महिला के शव को हत्या करके फेंका गया था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत गला घोंटने और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी। इसके साथ ही महिला की गर्दन की हड्डी और नाक की हड्डी टूटने के साथ शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले है, जिसके बाद केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक 28 जून को रोडीबेलवाला चौकी क्षेत्र के आस्था पथ स्थित गंगा रोखड़ के बीच झाड़ियों में करीब 25 से 30 वर्ष की अज्ञात महिला का शव मिला था। सूचना मिलने पर महिला उपनिरीक्षक अनिता शर्मा पुलिस टीम के साथ मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.