हरिद्वार के युवक को द्वाराहाट में बरामद किया
अल्मोड़ा, जून 1 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार के लापता युवक को बरामद किया है। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि सोमवार को विजेंद्र कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार ने द्वाराहाट कोतवाली में आदित्य नामक पुत्र के 28 मई से लापता होने की सूचना दी। इस पर पुलिस टीम ने आदित्य कुमार को चौखुटिया रोड से बरामद कर लिया। युवक की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.