हरिद्वार के मदरसों में फर्जी छात्र संख्या बढ़ाकर ले रहे थे एमडीएम का पैसा
हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले में संचालित मदरसों में बड़ी खामियां सामने आई हैं। अवैध रूप से चल रहे चल रहे 131 मदरसों की जांच के बाद छात्रों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है। यहां तमाम मदरसों में पढ़ने वाले करीब 12 हजार छात्र कम हो गए हैं। अब 31 हजार में से 19 हजार बच्चे मदरसों में पढ़ रहे हैं। छात्रों की संख्या में आई गिरावट के बाद शुक्रवार को डीएम ने जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी में एसडीएम के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शामिल किया है। हाल ही में डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लक्सर तहसील क्षेत्र में मदरसों की जांच की थी। जनपद में संचालित 131 मदरसों में से 23 मदरसों में अनियमितता मिलने पर उनके मिड डे मील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.