देहरादून, अप्रैल 27 -- हरिद्वार। देर रात भूपतवाला फ्लाइओवर पर एक ट्रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान वाहन चालक मृत अवस्था में ट्रक में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर यूनिट आयरन कटर व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची। फायर टीम को चालक का मृत शरीर ट्रक के अगले हिस्से में बुरी तरह से फंसा हुआ मिला। इसके बाद फायर कर्मियों ने आइरन कटर की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक के मृत शरीर को बाहर निकाला। चालक के शव को एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा गया। मृत चालक गाज़ियाबाद जिले के मुरादनगर शहर का निवासी था। यह भी पढ़ें- बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर दो ट्रकों में भिड़ंत, हेल्पर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.