देहरादून, मार्च 5 -- हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन दो पक्षों में मारपीट हो गई। होली के जश्न के दौरान कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने सामने आ गए और लाठी डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और मामले की शांत कराया। बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होली खेलते समय गांव में पहले कुछ युवकों में कहासुनी शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए और अचानक लाठी डंडे लिए हुए लोग आपस में भीड़ गए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.