हरिद्वार के बाजारों में सड़कों पर जलभराव, भीगते हुए आवाजाही कर रहे राहगीर
देहरादून, जुलाई 30 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में बारिश ने मौसम का मिजाज बदला दिया है। बारिश के बीच ज्वालापुर के बाजारों में बनी जलभराव की समस्या। सड़कों पर दो फुट तक बारिश का पानी जमा हो रहा है। बारिश में भीगते हुए जलभराव से राहगीरों को गुजरना पड़ रहा है। गली मोहल्लों में भी जल जमाव हो गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले चार दशकों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं होता। कहा कि भगत सिंह चौक अंडरपास और टिबड़ी अंडर पास पर भी जलभराव से दिक्कत बनी हुई है। कनखल और उत्तरी हरिद्वार में भी सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.