हरिद्वार, जून 27 -- हरिद्वार के होनहार शतरंज खिलाड़ी ध्रुव विश्नोई ने रुद्रपुर में आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट शतरंज चैंपियनशिप-2026 के अंडर-13 ओपन वर्ग का खिताब जीत लिया। ध्रुव ने छह राउंड में 5.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और पहली बार राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ध्रुव की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, पिता आलोक विश्नोई के प्रोत्साहन तथा कोच राहुल बत्रा और डॉ. मुकुल बेंजवाल के मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। वहीं विक्ट्री क्लासेस के छात्र नक्ष चौहान ने भी लगातार दूसरी बार राज्य चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में श्रेयांश और अदविका बने चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान ...