देहरादून, अप्रैल 16 -- हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित दूधाधारी चौक पर देर रात एक हाथी अचानक सड़क पर आ पहुंचा। यह चौक शहर के सबसे व्यस्ततम स्थानों में से एक माना जाता है, जहां दिन भर वाहनों की भारी आवाजाही बनी रहती है। हालांकि घटना देर रात की होने के कारण यातायात काफी कम था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी कुछ देर तक सड़क पर टहलता रहा और आसपास के क्षेत्र में घूमता नजर आया। इस दौरान हाथी के सड़क पर घूमने का वीडियो राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी को बेखौफ अंदाज में सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्त...