हरिद्वार के ड्राइ फ्रुट व्यवसायी से 1.60 लाख की लूट, साजिशकर्ता धराया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्तराखंड के हरिद्वार के ड्राइफ्रुट व्यवसायी सत्यप्रकाश मिश्रा को मुजफ्फरपुर बुलाकर सदर थाना के पताही में एलपी शाही कॉलेज के निकट मंगलवार को 1.60 लाख रुपये लूट लिया गया। उन्होंने ने सदर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने लूट की साजिश रचने वाले पताही हरि निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। राहुल हरिद्वार के व्यवसायी का पूर्व परिचित है। उसने मखाना दिलवाने का झांसा देकर उन्हें मुजफ्फरपुर बुलाया था। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सत्यप्रकाश को लूटने की साजिश रची। गिरफ्तार राहुल कुमार की निशानदेही पर लूट के 17 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।एसडीपीओ टाउन-टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि पूछताछ में राहुल ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और साजिश के बारे में जानकारी दी। बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.