देहरादून, जून 26 -- हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। यात्रा सीजन के अंतिम चरण में पहुंचने के कारण पंजीकरण कराने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। सुबह से शाम तक केंद्र पर इक्का-दुक्का यात्री ही पंजीकरण के लिए पहुंचे, जबकि पूर्व में यहां लंबी कतारें लगती थीं। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान में बिना किसी प्रतीक्षा के यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार यात्रा सुचारु रूप से जारी है और आवश्यक सुविधाएं पूर्व की तरह उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...