हरिद्वार के गोलीकांड का सीसीटीवी सामने आया, फायरिंग करते पैदल दौड़ते दिखे दोनों बदमाश
देहरादून, सितम्बर 15 -- हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में हुए गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वायरल फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश पैदल भागते हुए नजर आ रहे है। सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश और तेज कर दी है। देर रात से ही पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। कई जगह नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.