देहरादून, जून 28 -- हरिद्वार। देर रात हरिद्वार और ज्वालापुर की करीब डेढ़ लाख की आबादी बिजली सप्लाई बाधित होने से परेशान रही। करीब दो घंटे की अघोषित बिजली कटौती के बाद सप्लाई चालू होने पर हरिद्वार के खड़खड़ी ट्रांसफार्मर में ओवरलोड से ब्लास्ट हुआ। कई दफा बिजली की चिंगारी सड़क पर फैली। रविवार को ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। ज्वालापुर द्वितीय सब डिविजन के धीरवाली क्षेत्र में विद्युत तारों में आग लग गई। इस दौरा विद्युत तारें टूट कर सड़क पर गिरी। ज्वालापुर प्रथम सबडिविजन में भी फॉल्ट की वजह से बिजली गुल रही। रात के समय लोग करीब चार घंटे बिजली गुल होने से परेशान हुए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शहर का बिजली संसाधन 5-10 मिनट की आंधी बारिश में भी बेदम गर्मियों में ओवरलोड की वजह से फाल्ट की समस्या बन रही। पिछले दो दिनों से अघोषित कटौती से बड़ी दिक्कते...