हरिद्वार, मार्च 1 -- 'विकसित कृषि, आत्मनिर्भर भारत' थीम पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में हरिद्वार के प्रदीप कुमार को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार मिला। वे गदर जुड़ा नारसन के निवासी हैं। देशभर से आए कृषकों और वैज्ञानिकों की मौजूदगी में उनको यह सम्मान दिया गया। प्रदीप ने इसका श्रेय कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिकों को दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने नई कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया। प्रदीप दो दशकों से कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी से जुड़े हैं और यहां से नवीनतम कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने उनके साथ पुरस्कार ग्रहण किया। धनौरी केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. नीलकांत, डॉ. योगेंद्र पाल, इंजीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.