हरिद्वार के कनखल सती घाट का पैदल पुल क्षतिग्रस्त
देहरादून, जून 3 -- हरिद्वार। कनखल सती घाट पर गंगा के ऊपर बना पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल पर लगे लकड़ी के फट्टे टूट गए। क्षतिग्रस्त पुल से जान जोखिम में डाल कर श्रद्धालु और स्थानीय निवासी आवाजाही कर रहे हैं। पुल से गुजरते समय कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उत्तराखंड सिंचाई विभाग पुल की मरम्मत का काम नहीं कर रहा है। सतीघाट पर बड़ी संख्या में रोजाना अस्थि विसर्जन और धार्मिक अनुष्ठान करने श्रद्धालु पहुंचते है। लोगों की मांग है कि जनहित में पैदल पुल की मरम्मत सिंचाई विभाग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.