देहरादून, सितम्बर 8 -- Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ मेला-2027 के मद्दनेजर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त गेहूं और चावल देने का निर्णय किया है। इसके तहत राज्य को 3,051.079 मीट्रिक टन गेहूं और 4,978.073 मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त रूप से मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- देहरादून की हवा साफ, 7 पायदान ...