चांद मोहम्मद, जून 22 -- Haridwar Kumbh 2027: उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में दुटी है। इस दौरान धर्मनगरी हरिद्वार आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार शुद्ध पेयजल के 27 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। इसके अलावा हरकी पैड़ी, प्रमुख मंदिरों, अखाड़ों की छावनियों, शिविरों और पार्किंगों आदि में पानी सप्लाई की व्यवस्था बनेगी। पेयजल निगम करीब 27.67 करोड़ रुपये से कुंभ क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था करेगा। हरिद्वार, चिल्ला, कनखल, ज्वालापुर और बहादराबाद सहित 11 सेक्टर में पानी सप्लाई के काम होंगे। कार्यों के लिए विभाग स्तर से टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। पेयजल निगम कुंभ में पानी सप्लाई के लिए अस्थाई पाइप लाइन बिछाने का काम करेगा। स्टैंड पोस्ट और पीवीसी टैंक 11 कुंभ सेक्टर में विभिन्...