हरिद्वार कुंभ के लिए बनेंगे 45 अस्थायी अस्पताल, 1800 स्वास्थ्यकर्मियों की भी तैनाती
हरिद्वार, अक्टूबर 19 -- हरिद्वार कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीड़ और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कुंभ मेले के दौरान धर्मनगरी में अलग-अलग क्षमता के 45 अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके अलावा छह निजी चिकित्सालयों को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पैनल में शामिल किया जाएगा। मेले में चिकित्सा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 1800 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। विभाग का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखना है। कुंभ मेला अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. मनीष दत्त के अनुसार, कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.