हरिद्वार कुंभ की तैयारियों में जुटे हिंदूवादी संगठन
हाथरस, अगस्त 3 -- हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल मासिक जिला बैठक मैं प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र के नेतृत्व में हुई। बैठक में 14 जनवरी से हरिद्वार में लगने वाले कुंभ को लेकर विचार हुआ। जिस तरह प्रयागराज में करोड़ श्रद्धालुओं को भोजन की पानी दवा की व्यवस्था की गई थी। इस तरह हरिद्वार में भी की जाएगी। जिसको लेकर जनसंपर्क सभी जिले के कार्यकर्ता करेंगे। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष मोहित गौड, जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री, जिला मंत्री अभी पंडित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.