हरिद्वार, मार्च 2 -- कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 17 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामले जिम्मेदार विभागों को भेजे गए। डीएम ने 36 दिन से लंबित 639 शिकायतों का समाधान दो दिन में करने के निर्देश भी दिए। यह शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर आई हैं। सोमवार को डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई फरियादी दोबारा उसी समस्या को लेकर पहुंचता है, तो अफसर की जवाबदेही तय की जाएगी। इस बैठक में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एडीएम पीआर चौहान, डीडीओ वेद प्रकाश, एसीएमओ डॉ. अनिल गोयल, एसडीएम जितेंद्र कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, ईई-यूपीसीएल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.