देहरादून, अप्रैल 26 -- हरिद्वार। बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र की एचपीएम इनोटेक कंपनी ने भीषण आग लगी। आग लगने से कंपनी परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान आग भीषण हो गई। मौके पर मौजूद कंपनी कर्मचारियों और आसपास के लोगों में कम्पनी में आग की सूचना फायर टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंचीं। फायर टीम आग को काबू करने की जद्दोजहद में जुटी। आग लगने से कंपनी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां; आसमान में उठा धुएं का गुबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...