हरिद्वार, जनवरी 9 -- प्रतिभा संसाधन की मोहताज नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के 10वीं के छात्र सन्नी कुमार ने। वीरगाथा-5.0 प्रतियोगिता में सन्नी ने चित्रकला वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-25 में जगह पाकर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित वीरगाथा-5.0 में देशभर से करीब 6.93 लाख छात्रों ने भाग लिया। उत्तराखंड से 1.64 लाख और हरिद्वार से 21,713 प्रतिभागी शामिल हुए। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा में सन्नी का चयन के लिए गर्व का विषय है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने छात्र और स्कूल प्रबंधन को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुनीत कुमार गुप्ता, सदर कैंतुरा, अनिल पंवार और मार्गदर्शक शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सन्नी पूर्व में भी जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.