हरिद्वार और कछलाघाट के लिए कांवरिये रवाना
पीलीभीत, अगस्त 8 -- सावन माह के पावन अवसर पर अमरिया क्षेत्र के गांव भौनी से 30 लोगों का जत्था हरिद्वार गंगाजल लेने रवाना हुआ। वहीं मुगलाखेड़ा से कांवड़ियों के जत्था कछला को बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। रवाना होने से पहले कांवड़ियों ने गांव के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल यात्रा की कामना की। इसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक हरिद्वार के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने भी यात्रा को लेकर खुशी जताते हुए कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- तेजी से गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त भोलों के कदम यह भी पढ़ें- बोल बम के जयकारों के साथ हरिद्वार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.