चम्पावत, जनवरी 3 -- टनकपुर का शारदा घाट हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर बनाया जाएगा। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। टनकपुर शारदा घाट वर्ष 2013 की आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यहां सुधार कार्य हुए। लेकिन घाट अपने पुराने स्वरूप में नहीं लौट पाया। वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के तहत घाट विकसित करने की घोषणा की। अब इसे शारदा कॉरिडोर मास्टर प्लान से जोड़ा गया है। लोगों का कहना है कि शारदा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां 200 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा घाट का निर्माण होगा। जिसमें मंदिर और हरि पाठशाला, चेंजिंग रूम, व्यू प्वाइंटइ, पैदल पथ, फैब्रिकेटेड दुकान बनाई जाएंगी। निर्माण कार्य पीआईयू सिंचाई विभाग करेगी। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि शारदा घाट पुर्नव...