देहरादून, मई 23 -- हरिद्वार। शनिवार को वीकेंड के दौरान हरिद्वार में सुबह से ही वाहनों का दबाव अधिक देखने को मिला। जिसके चलते हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर सुबह ही वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखे। सुबह सात बजे से ही हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक हो गया, जिसके चलते रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट फ्लाईओवर से लेकर पंत द्वीप पार्किंग तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। चारधाम को जाने वाले श्रद्धालुओं व हरिद्वार से देहरादून जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- शहर के आंतरिक मार्गों को जकड़ रहा जाम यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर वीकेंड से पहले ही रेंगते रहे वाहन यह भी पढ़ें- वीकेंड पर कैंची धाम-भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...