हरिद्वार आध्यात्मिक चेतना का प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं की सेवा सबसे बड़ा पुण्य : मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार, मई 24 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है। यहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां गंगा की गोद में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशालाओं का निर्माण पुण्य और सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री रविवार को हरिपुर कलां स्थित श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का विधिवत लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खेती, व्यापार, शिक्षा, समाजसेवा और देश की सुरक्षा जैसे विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.