लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- गोला गोकर्णनाथ। श्री हरिद्वारी वैश्य समिति द्वारा कल 8 मार्च को होली मिलन समारोह सायं 3 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम श्री हरिद्वारी वैश्य धर्मशाला मिल रोड पर होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गोला नगर के वर्ष 2025 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। ऐसे छात्र-छात्राएं अपने अंकपत्र की छायाप्रति, पता व मोबाइल नंबर के साथ ज्ञान मेडिकल स्टोर, मोहम्मदी रोड पर शीघ्र जमा कर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.