हरिद्वार, मार्च 19 -- शहर में सुबह जहां धूप खिली, वहीं दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए। शाम के समय बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदलता रहा। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, गुरुवार को हरिद्वार का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री तक लुढ़का। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, गुरुवार को दिन के समय लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.