हरिद्वार, जनवरी 1 -- धर्मनगरी में गुरुवार को पूरा दिन कोहरा और बादल छाए रहें। इस कारण दिन में धूप नहीं निकली। साथ ही सर्द हवाएं चलने से लोग ठंड में ठिठुरते रहे। सुबह के समय घने कोहरे के बीच कामगार कंपकपाते हुए अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे। वहीं आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को भी धर्मनगरी में सुखी ठंड का प्रकोप जारी रहा। दिन में लोगों को ठंड के कारण बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान लोगों को अतिरिक्त गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.