गढ़वा, मार्च 15 -- भवनाथपुर। प्रखंड के छहमइलिया गांव में जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता जिला संयोजक रामदेव सिंह और जिला सचिव श्री दीनानाथ सिंह ने की। मौके पर जिला प्रभारी धीरज मलगोप और जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दी लिस्टिंग गर्जना महारैली दिल्ली चलो के बारे में जानकारी दी। गांव के लोग अपने अधिकार और मांग के लिए दिल्ली जाने के लिए उत्साहित दिखे। 28 लोगों ने दिल्ली जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच समिति के प्रखंड इकाई का गठन किया गया। कमेटी में हरिदास सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह सचिव, वचन देव उरांव कोषाध्यक्ष बनाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.