गया, अप्रैल 24 -- आमस की कलवन पंचायत के वार्ड आठ हरिदासपुर गांव के दास टोला में नल का जल नहीं पहुंच रहा है। इससे टोले के लोगों को इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाना मुश्किल हो गया है। गौतम दास, उमेश दास, यदु यादव, इंद्रदेव दास आदि ग्रामीणों ने बताया कि सात निश्चय के तहत वार्ड में नल जल योजना पर लाखों रुपये खर्च तो किए गए। लेकिन, उनके घरों में ठेक से कभी पानी नहीं पहुंच सका। स्थिति है कि घरों तक पानी सप्लाई के लिए बिछाए गए पाइप फट चुके और लगाए गए नलका टूट चुके हैं। इस वजह जब कभी प्रयास भी किया गया तो पानी घर में पहुंचने से पहले ही बह जाती है, जबकि गर्मी बढ़ने के साथ टोले का वाटर लेयर तेजी से नीचे भाग गया है। जिस कारण घर व सार्वजनिक जगहों पर लगे चापाकल भी जबाव देने लगे हैं। कहा विभागीय अधिकारी कर्मी और पंचायत प्रतिनिधियों इसकी कई बार शिकायत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.