हरित हरिद्वार अभियान का शुभारंभ किया
हरिद्वार, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर आगामी कुंभ मेले को पर्यावरण अनुकूल और हराभरा बनाने के उद्देश्य से 'हरित हरिद्वार' अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पंतद्वीप में मेलाधिकारी सोनिका ने वोगनवेलिया का पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान हरित हरिद्वार अभियान के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी और मनजीत सिंह सहित जिला प्रशासन, एचआरडीए, एनएचएआई, एनएचआईटी, शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। अभियान में सभी 13 अखाड़ों के संतों और आमजन ने भी सहभागिता की। अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण सुनिश्चित कर हरिद्वार को हराभरा बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.