हरित संकल्प दौड़ में गूंजे पर्यावरण संरक्षण के नारे
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को 3/25 यूपी एनसीसी कम्पनी की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित संकल्प दौड़ और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 75 एनसीसी कैडेटों ने दौड़ में भाग लेकर पर्यावरण बचाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कैडेटों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और युवाओं की भागीदारी से ही हरित भारत का सपना साकार होगा। वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने एनसीसी कैडेटों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.